Golden Temple के हेरिटेज स्ट्रीट पर हफ्ते भर में हुआ ट्रिपल ब्लास्ट, पंजाब पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Golden Temple Blast : पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) के पास एक और धमाका हुआ। देर रात धमाके की आवाज सुनने को मिली है। पुलिस और फॉरेंसिंक की टीम जांच में जुट गई है। आपको बतादें कि पहला धमाका 6 मई और दूसरा धमाका 8 मई को हुआ था और अब 10 मई की देर रात हुए को तीसरा धमाका हुआ है। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। डीजीपी गौरव यादव ने इसकी पुष्टि की है। डीजीपी ने कहा कि जल्द ही इस पूरे मामले की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी जाएगी।’ आपको बतादें कि स्वर्ण मंदिर इलाके में अभी तक तीन बम धमाके हो चुके है। NIA भी इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई थी।