चंडीगढ़ में अपार्टमेंट एक्ट को लेकर प्रशासन का बड़ा फैसला, इन लोगों को मिलेगी राहत
अपार्टमेंट एक्ट को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने वीरवार को कई अहम फैसले लिये। इसके बाद कई दिनों से उठ रहे सवालों पर विराम लग गया। सबसे पहला फैसला यह है कि उन्हीं रेजीडेंशियल बिल्डिंगों के बिल्डिंग प्लान या रिवाइज्ड बिल्डिंग प्लान पर विचार होगा जिसमें सभी को-ऑनर एक ही फैमिली (परिवार) से संबंध रखते हों।