पति ने पत्नी को बदसूरत बताकर बेल्ट से की पिटाई:करता है गैर लड़की से फ़ोन पर बात !
बिहार के पटना में एक ऐसा मामला सामने आया है पति अपनी ही पत्नी को बदसूरत बताकर बेल्ट से जमकर उसकी पिटाई की। घटना थाना क्षेत्र के बाबू बाजार कोयला टाल क्षेत्र की है। घायल महिला 26 वर्षीय सुधा देवी पटना जिला के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के कोयला टाल निवासी चंदन राम की पत्नी है। दो साल पहले 30 अप्रैल 2021 को पटना के गर्दनीबाग में उसकी शादी हुई थी। शादी के दो दिन बाद से ही उसके पति ने उसे बदसूरत बताकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। अक्सर मारपीट भी करता रहता था। आरोप है कि पति किसी अन्य लड़की से भी फोन पर बातचीत करता है। मना करने पर भी नहीं मानता है और विरोध करने पर पिटाई करता है। और कमरे मे बंद कर देता है।



















