मेथी दाना से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल
डायबिटीज एक स्थायी रोग है जिसमें आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। और अगर इसका इलाज नहीं किया गया तो ये आपके दिल, ब्लड वैस्ल्स, आंख और किडनी को हानि पहुंचा सकता है।इसकी पहचान में देरी और जागरूकता की कमी के चलते इसे काबू करना काफी मुश्किल हो जाता है। डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को अपने खाने के प्रति अधिक सचेत रहना पड़ता है। मीठे खाद्य पदार्थ, ड्रिंक्स, ट्रांस्फैट्स से हमेशा दूरी बना के रखने में ही समझदारी होती है। एक डायबिटिक डाइट हमेशा हाईफाइबर फूड, कॉम्पलेक्स कार्ब्स और प्रोटीन का बैलेंस मिक्स होना चाहिए।ऐसे कई हर्ब्स और मसाले हैं जो आपको इस रोग से लड़ने में सहायता करते हैं।


























